What is Input Device Explain With Example? इनपुट डिवाइसेज क्या है? उदहारण सहित समझाइए

वह डिवाइस जो आदेशों को कंप्यूटर के मस्तिष्क अर्थात सीपीयू तक पहुंचाते हैं, इनपुट डिवाइस कहलाते हैं  जैसे : कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, जॉयस्टिक आदि। 

कीबोर्ड(KeyBoard)

कीबोर्ड कंप्यूटर का एक अभिन्न अंग है, इसे हम प्राथमिक इनपुट डिवाइस भी कहते हैं। यह कंप्यूटर का एक पेरीफेरल डिवाइस है जो टाइपराइटर के कीबोर्ड की तरह ही होता है। इसे टेक्स्ट को इनपुट करने के लिए डिजाइन किया जाता है। कीबोर्ड में टाइप करने के लिए बहुत सी keys बनी होती है।
जैसे अंग्रेजी में अंग्रेजी वर्णमाला के 26 अक्षर, 0 से लेकर 9 तक के अंक, तथा गणित आदि। कीबोर्ड से जिस keys को दबाया जाता है वह मॉनिटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।
इस प्रकार हम मॉनिटर के स्क्रीन पर देखकर इनपुट किए गए डाटा की जांच कर सकते हैं। कीबोर्ड में कुछ स्पेशल keys भी दिए गए होते हैं।
जैसे- किसी भी सिलेक्टेड आइटम को मिटाने के लिए (del) डिलीट key, लाइन बदलने के लिए enter की का प्रयोग किया जाता है।

माउस(Mouse)

इस इनपुट डिवाइस(,माउस) का प्रयोग वर्तमान में अत्यधिक किया जा रहा है। इसे पर्सनल कंप्यूटर के साथ पॉइंट डिवाइस के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसका नाम माउस इसलिए छोटे आकार को देखकर रखा गया है। माउस में दो या दो से अधिक बटन लगे हुए होते हैं, और मध्य में एक व्हील होती है। जिनकी सहायता से यूजर अपने क्रियाओं को संपन्न करते हैं।
जॉय स्टिक(Joystick)
यह कंप्यूटर में गेम खेलने के लिए इनपुट डिवाइस के रूप में प्रयोग में लाए जाते हैं। इसे मॉनिटर के स्क्रीन पर किसी भी ऑब्जेक्ट को चारों दिशाओं में घुमाने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं। वास्तव में यह एक गियर की तरह कार्य करता हैं।
जॉय स्टिक में मूव करने के लिए एक स्टिक लगा हुआ होता है, इसलिए इसे जॉयस्टिक कहा जाता है। इसमें स्टिक के साथ आधार पर समकोण में चार बटन लगे होते हैं, जिसके अनुसार प्रोसेसिंग यूनिट को हम संकेत भेज सकते हैं, और प्रोसेसिंग यूनिट के द्वारा उसकी मूवमेंट के अनुसार ऑब्जेक्ट को मूव कर सकते हैं।
इसके हैंडल पर कुछ और बटन भी लगे हुए होते हैं। इसका उपयोग कमांड देने के लिए किया जाता है।
स्कैनर – स्केनर एक इनपुट डिवाइस है। स्केनर का उपयोग डॉक्यूमेंट या इमेज को स्कैन करके उसे प्रोसेसिंग यूनिट में भेजा जाता है । इसमें यूजर को सूचना टाइप नहीं करनी पड़ती है।

टच स्क्रीन(Touch Screen)

इसमें कंप्यूटर की तरह स्क्रीन लगे हुए होते हैं। इसमें कमांड देने के लिए कीबोर्ड या माउस का उपयोग नहीं किया जाता है, बल्कि स्क्रीन पर प्रदर्शित आईकॉन को छूकर या कीबोर्ड के बटन को छूकर कमांड दे सकते हैं। इसमें यूजर किसी इनपुट डिवाइस के बजाय अपनी उंगलियों के द्वारा आइकॉन को टच करके डाटा एंटर्ड किया जा सकता है। यह एक यूजर फ्रेंडली इनपुट डिवाइस है।

ऑडियो इनपुट डिवाइस(Audio Input Device)

यह कंप्यूटर की तकनीक का सबसे नया उदाहरण है। इसमें हम डाटा को साउंड के जरिए इनपुट कर सकते हैं। इसमें हमें एक माइक्रोफोन की आवश्यकता होती है। जिससे हम डाटा को इनपुट कर सकते हैं। इसके द्वारा हम ध्वनि को डिजिटल सिग्नल में बदलकर स्क्रीन पर टेक्स्ट के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। इसमें माइक्रोफोन की भूमिका मुख्य होती है। इसमें यूजर माइक्रोफोन पर बोलता है, और साउंड एनालॉग संकेत को बायनरी या डिजिटल सिगनल में बदलता है। जो हमें मॉनिटर पर टेक्स्ट के रूप में दिखाई देता है।
लाइट पेन- लाइट पेन आकार और माप में एक साधारण पेन के समान ही होता है। जिसके स्क्रीन पर सीधे ही किसी आकृति को बनाया यह लिखा जा सकता है, और स्क्रीन पर उपस्थित किसी ऑब्जेक्ट पर एडिटिंग भी की जा सकती है। लाइट पेन को इलेक्ट्रॉनिक पेन भी कहा जाता है। लाइट पेन के द्वारा बनाया गया कोई भी ग्रैफिक्स कंप्यूटर पर enter किया जा सकता है, तथा आवश्यकता अनुसार इस पर संशोधन भी किया जा सकता है। इसका प्रयोग पाॅमटाॅप कंप्यूटर जैसे टेबलेट, पीसी, पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट एवं आधुनिक मोबाइल डिवाइस में होता है।

Speak Your Mind

*

error: Content is protected !!