What is Hyperlink in Ms Word 2016. हाइपरलिंक क्या है?

हाइपरलिंक एक जगह को दूसरी जगह से लिंक करता है अर्थात हाइपरलिंक वह होता है जो वर्ड डॉक्यूमेंट में किसी और डॉक्यूमेंट या फाइल को जोड़ने या लिंक करने का कार्य करता है, डॉक्यूमेंट में हाइपरलिंक बना लेने के बाद वह वेबलिंक कि तरह कार्य करता है।
उदहारण स्वरुप यदि हमें अपने वर्ड डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट के दौरान किसी वेबसाइट का लिंक देना हो जिससे उपयोगकर्ता डायरेक्ट लिंक पर क्लीक कर उस वेबसाइट तक पहुच सके तो हम अपने डॉक्यूमेंट में हाइपरलिंक कर लिंक दे सकते हैं, जैसे www.jaycomputer.net यह एक सामान्य टेक्स्ट है, अब इसे हाइपरलिंक बना देने के बाद  www.jaycomputer.net बना देने के बाद इस तरह से एक लिंक के रूप में कार्य करने लगता है। सामान्यतः यह एक यूआरएल होता है। 

एमएस वर्ड में हाइपरलिंक को कैसे जोड़ें? (How to Add Hyperlink in MS Word In Hindi)

👉 सबसे पहले कोई भी टेक्स्ट या इमेज का चुनाव करें जिसमे भी आप हाइपरलिंक एक रूप में जोड़ना चाहते हैं।
👉उसके बाद Insert टैब में क्लीक करें।
👉 लिंक्स ग्रुप में जाकर Hyperlink पर क्लीक करें।
👉 Link To ग्रुप में  Existing File या वेब पेज में क्लिककरें।
👉 हाइपरलिंक को दिखाने के लिए टेक्स्ट टाइप करें।
👉 Look In में उस फाइल को सेलेक्ट करें जिसे लिंक करना हो।
👉 इसके बाद ओके (Ok) बटन पर क्लिक करें, हाइपरलिंक नीले कलर के टेक्स्ट के रूप में इन्सर्ट हो जायेगा।
😊 अब इस लिंक पर क्लीक कर सीधे उस लिंक एड्रेस पर पहुच सकते हैं। 
 

एमएस वर्ड में हाइपरलिंक को कैसे हटाएँ? (How to Remove Hyperlink in MS Word In Hindi)

👉 सबसे पहले कोई भी टेक्स्ट या इमेज का चुनाव करें जिसमे भी आप हाइपरलिंक के रूप से हटाना चाहते हैं।
👉उसके बाद Insert टैब में क्लीक करें।
👉 लिंक्स ग्रुप में जाकर Hyperlink पर क्लीक करें।
👉 उसके  बाद Edit Hyperlink नामक डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
👉 वहां दाहिने तरफ दिख रहे ऑप्शन Remove Link पर क्लीक करें जिसके बाद आपका चुना हुआ हाइपरलिंक हट जाएगा।
 

Trackbacks

  1. […] What is Hyperlink in Ms Word 2016. हाइपरलिंक क्या है? […]

Speak Your Mind

*

error: Content is protected !!