What do you understand by document formatting in ms- word explain by example.

Ms Word में Text की Formatting के लिए कई सारे विकल्प दिए गए है ।जिसमें Font का Style, size, और Colorबदलना; Text को Bold, Italic, और Underline करना; डॉक्यूमेंट में Text की Alignment को Change करना, इत्यादि से संबंधित Formatting Commands शामिल है।

Formatting in MS Word :- 

MS Word में Text की Formatting करने से संबंधित कमांड्स आपको Home Tab के अंदर Font Group में देखने को मिलेंगे।आपको बस अपने Text या Paragraph को सेलेक्ट करना है,फिर जो भी Formatting आपको अप्लाई करनी है उससे संबंधित कमांड पर क्लिक कर देना है।हालांकि जब आप Word Document में किसी Text या Paragraph को सलेक्ट करते है तो सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट के उप्पर एक Mini Toolbar दिखाई देता है। इसमें Text Formatting से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कमांड दी गई होती है। इस Mini Toolbar का उपयोग करके भी आप अपने डॉक्यूमेंटमें बेसिक Formatting अप्लाई कर सकते है।

MS Word में Text को Format करने के लिये कुछ महत्वपूर्ण टास्क जिनमें शामिल है:

  • Font type बदलना
  • Font size बदलना
  • Font Colorबदलना
  • Bold, Italic, और Underline करना
  • Text Case बदलना
  • Text Highlight करना
  • Text Effect अप्लाई करना
  • Text Alignment बदलना

        Font Style कैसे Format करें?

जब आपवर्ड ओपन करते है तो प्रत्येक नए डॉक्यूमेंट का फॉन्ट डिफॉल्ट रूप से Calibri (Body) पर सेट होता है।हालांकि, वर्ड अपने यूजर के लिए कई अन्य की सुविधा प्रदान करता हैं जिसका उपयोग आप टेक्स्ट को Customize करने के लिए कर सकते हैं।

  1. उस टेक्स्ट को Select करें जिसे आप संशोधित करना चाहते हैं।
  2. अब Home Tab परफॉन्टग्रुप के अंदर मैजूद Font Box के आगे Down Drop Arrow पर क्लिक करें।Arrow पर Click करते ही Font Style का एक मेनू Open होगा।
  3. उस Font Style को Select करें जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए –Time New Roman, Arial etc.
  4. अब टेक्स्ट आपके दारा सेलेक्ट किये गए फॉन्टस्टाइल में बदल जाएगा।

एक Professional Document या एक से अधिक Paragraphs वाले डॉक्यूमेंटक्रिएट करते वक्त,आप एक ऐसा फॉन्ट चुनना चाहेंगे जो में आसान हो।Calibri के साथ Standard Reading फॉन्टमें Cambria, Times New Roman और Arial शामिल हैं।

           Font Size कैसे बदलें?

  1. आप अपने वर्ड डॉक्यूमेंट पेज पर Font का Size बदलने के लिए उस टेक्स्ट को select करें जिसे आप बदलना चाहते हैं।
  2. अब Home Tab में Font Group के अंदर मौजूद Font Size ड्रॉपडाउन एरो पर Click करें।Menu में अपनी पसंद के Font Size पर क्लिक करें। उदाहरण के लिए फॉन्टसाइज – 10,14,16 etc.
  3. यदि आपके लिए आवश्यक फॉन्ट साइज Menu में उपलब्ध नहीं है, तो आप फॉन्ट साइज बॉक्स पर क्लिक करके अपनी आवश्यकता के अनुसार साइज टाइप कर सकते हैं, उसके बाद की बोर्ड की सहायता से Enter Press करें।अब Document में आपके द्वारासेलेक्ट किये गए टेक्स्ट का फॉन्ट साइज बदल जाएगा।

आप Font Size बदलने के लिए Grow फॉन्ट और Shrink फॉन्ट बटन का भी प्रयोग कर सकते हैं।

          Font Colorकैसे बदलें?

  1. उस टेक्स्ट को Select करें जिसका आप बदलना चाहते है।
  2. अब home Tab पर फॉन्ट ग्रुप के अंदर मौजूद Font Color Box के आगे Down Drop Arrow पर क्लिक करें।Arrow पर Click करते ही Font Colorका एक मेनू Open होगा।
  3. उस Font Colorको Select करें जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं।

आपके Colorविकल्प दिखाई देने वाले Drop Down Menu तक सीमित नहीं होते हैं।Color Dialog box तक पहुंचने के लिए menu के निचले भाग में More Colorबटन पर क्लिक करें अपने पसंद का Colorचुने फिर Ok बटन पर क्लिक करें।

        Text को Bold, Italic, Underline कैसे करें?

Bold, Italic, और Underline कमांड का उपयोग आप अपने वर्ड डॉक्यूमेंट पेज पर महत्वपूर्ण शब्दों (Words) या वाक्यांशो ( Phrases) पर ध्यान आकर्षितकरने में मदद के लिए कर सकते हैं।

  1. उस टेक्स्ट को Select करें जिसे आप संशोधित करना चाहते हैं।
  2. अब होम टैब पर फॉन्ट ग्रुप में Bold (B), ltalic (l) , या Underline (U), Command पर Click करें।
  3. Document में आपके द्वारा सेलेक्ट किया गया Text Bold, ltalicऔर Underline Format में बदल जाएगा।

          Text Case कैसे Change करें?

 जब आपको Text Case जल्दी से बदलने आवश्यकता होती है, तो आप टेक्स्ट को हटाने और फिर से Type करने के बजाय Change Case कमांड का उपयोग कर सकते हैं।

  1. उस टेक्स्ट को Select करें जिसके Case अथवा Capitalization को आपने बदलना है।
  2. अब होम टैब पर फॉन्ट ग्रुप में Change Case कमांड पर Click करें।
  3. आपको Change Case कमांड पर Click करते ही एक Drop Down Menu दिखाई देगा।मेनू में से Sentence Case, Lowercase, Uppercase, etc. में से एक अपनी आवश्यकता के अनुसार Case Button पर Click करें।
  4. Document में आपके द्वारा सेलेक्ट किया गया टेक्स्ट का Case बदल जायेगा।

        Text Highlight कैसे करें?

आपके डॉक्यूमेंट में महत्वपूर्ण टेक्स्ट को मार्क करने के लिए Highlighting एक उपयोगी Tool हो सकता हैं।

  1. उस टेक्स्ट को Select करें जिसे आप Highlight करना चाहते हैं।
  2. अब Home Tab पर फॉन्ट ग्रुप के अंदर मौजूद Text Highlight Colorड्रॉप डाउन एरो पर क्लिक करें। आपके द्वारा एरो पर क्लिक करते ही Highlight ColorMenu प्रकटहोगा।
  3. आप अपनी पसंद के हाईलाइट कलर को Select करें आपके द्वारा Select किया गया टेक्स्ट डॉक्यूमेंट में हाईलाइट हो जाएगा।

Highlight Remove करने के लिए,हाईलाइट किये गए टेक्स्ट को सेलेक्ट करें, फिर टेक्स्ट हाईलाइट कलर ड्राप- डाउन एरो पर क्लिक करें। ड्राप – डाउन मेनू से No Colorविकल्प का चयन करें।

       Text Effects कैसे अप्लाई करें?

  1. उस टेक्स्ट को Select करें जिसमें आप Effect Add करना चाहते हैं।
  2. होम टैब पर, फॉन्ट ग्रुप में,Text Effect पर क्लिक करें।
  3. आप जो Effect चाहते हैं उस पर क्लिक करें। अधिक विकल्पों के लिए, Outline, Shadow, Reflection या Grow Effect पर क्लिक करें।

         Text Alignment कैसे बदलें?

 MS Word डिफॉल्ट रूप से नए डाक्यूमेंट्स पेज में Text को Left Margin पर Aligned करता है।हालांकि कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपको Text Alignment को Centerया Right ओर Adjust करना पड़ें।

  1. उस टेक्स्ट को Select करें जिसे आप Align करना चाहते हैं।
  2. Home Tab पर Paragraph Group के अंदर चार Alignment Options में से एक का चयन करें।हमारे उदाहरण में हमने Center Alignment का चयन किया हैं।
  3. आपके द्वारा Select किया गया टेक्स्ट डॉक्यूमेंट में Center Alignment में Realigned हो जाएगा।

By Aarti Behra

PGDCA

Speak Your Mind

*

error: Content is protected !!