Explain Insert Menu of MS Word 2016. एमएस वर्ड के इन्सर्ट मेनू को समझाइए.

 

इन्सर्ट टैब का उपयोग डॉक्यूमेंट फाइल में Page, Picture, Table, Word Art, Clip Art, Smart Art, Hyperlink, Bookmark, Text Box, Date and Time, Symbols आदि इन्सर्ट (अपने पेज में लाने के लिए ) करने के लिए किया जाता है। MS Word  के insert tab   को 10 ग्रुप में डिवाइड किया गया है जो आगे दिया गया है-

Pages

👉 Cover Page- Cover Page अर्थात ऐसा पेज जो किसी पुस्तक (Or Documents) को पूरी तरह से कवर करके रखे पेज(Document) कवर कहलाता है,यह पेज बुक्स के सबसे ऊपर दिया हुआ एक पेज होता है इसे ही कवर पेज कहा जाता है।कवर पेज बनाने के लिए बाज़ार में कई तरह के एप्लीकेशन मौजूद है जिसमे से एक MS Wordमें भी कवर पेज बनाया जा सकता है।यह पेज बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पहले से ही इन्सर्ट मेनू में कवर पेज के नाम से आप्शन दिया हुआ है जिसमे कई तरह के कवर पेज के फॉर्मेट पहले से ही प्रीलोडेड होते है। 
👉 Blank Page- ब्लेंक पेज अर्थात एक नया खाली पेज, अपने खुले हुए Document में  एक नया पेज इन्सर्ट करने के लिए ब्लेंक पेज का प्रयोग करते हैं, इसका शॉर्टकट कि कण्ट्रोल के साथ एन्टर बटन ( Ctrl+Enter) हैयहाँ ध्यान रहे कि Ctrl+N से नया डॉक्यूमेंट खुलता है यानि एक नयी विंडो, Ctrl+N से कभी भी नया पेज नही बनता है, नया पेज के लिय Blank Page या Page Break या  कण्ट्रोल के साथ एन्टर बटन ( Ctrl+Enter ) दबाकर ले सकते हैं
👉 Page Break- Microsoft Word में Page Break ऑप्शन के द्वारा किसी भी पेज को कहीं से भी ब्रेक भी कर सकते है, अर्थात अपने Doccument में कही भी पेज ब्रेक करना हो तो इस आप्शन का प्रयोग करते हैं जैसे- यूजर एक पेज पर कुछ लिख रखा है और उसमें से जिस लाइन पर माउस क्लिक कर कर्सर रख कर जब वह Page Break पर क्लिक करेंगें तो नीचे दुसरे पेज पर आ जाएगा… यदि कोई वाक्य लिखा हुआ है और text के मध्य में कर्षर रखकर Page Break पर क्लीक करते है तो कर्सर के राईट साइड में जितने भी टेक्स्ट रहेंगे वह पेज ब्रेक के बाद अन्य पेज पर चले जायेंगे

Tables

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल कॉलम(Column) और रो(Row) से मिलकर बने होते हैं, रो और कॉलम के इन्टरसेक्शन में जो बॉक्स होता है उसे सेल्स कहते हैं  इस आप्शन का प्रयोग Table Insert करने के लिए किया जाता है साथ ही  Table से संबंधित कई विकल्प उपलब्ध है. आप अपनी बनाई Tables भी Document में Insert कर सकते है. इन्हें Quick Tables भी कहते है,  इसके अलावा अपनी पसंद की Table Draw भी कर सकते है
और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लीक करें-
https://jaycomputer.net/2020/10/12/how-to-insert-table-in-ms-word-2016-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%88/

Illustrations

Illustrations Group में उपलब्ध आप्काशन का प्रयोग  Word Documents में Graphics Insert करने के लिए किया जाता है, इसके द्वारा अपने डॉक्युमेंट्स में अलग अलग तरह के ग्राफ़िक Insert कर सकते है जैसे Pictures, Clip Art, Ready-made Shapes, Charts आदि का उपयोग Documents में कर सकते है जिससे हम अपने Documents को और भी अधिक आकर्षित बना सकते हैं
👉 Insert Pictures- इस आप्शन में माध्यम से हम अपने Doccument में पिक्चर इन्सर्ट कर सकते हैं अर्थात पिक्चर इन्सर्ट करने के लिए इस आप्शन का प्रयोग किया जाता हैंइसके स्टेप्स (विस्तृत जानकारी निम्न लिंक में है)-
https://jaycomputer.net/2020/10/12/how-to-insert-image-in-ms-word-2016-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-2016-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%b0/
👉 Online Pictures- अपने द्वारा चाही गई पिक्पचर यदि कंप्यूटर में उपलब्ध न हो तो ऑनलाइन पिक्चर कि सहायता से ऑनलाइन तरीके से जैसे इन्टरनेट सर्च, गूगल ड्राइव आदि से पिक्चर इन्सर्ट कर सकते हैं। इसमें मुख्यतः दो आप्शन मिलते हैं- 

  1. One Drive- इस सुविधा से One ड्राइव पर पूर्व में संग्रहित पिक्चर को इन्सर्ट कर सकते हैं जैसे माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट, फेसबुक अकाउंट आदि से भी इन्सर्ट कर सकते हैं
  2. Bing Image Search- इस सुविधा से ऑनलाइन तरीके से इमेज खोज सकते हैं, बिंग सर्च डिफ़ॉल्ट रूप से केवल उन इमेज को सर्च करता है जो लायसेंस प्राप्त होते हैं

https://jaycomputer.net/2020/10/18/how-to-insert-clip-art-in-ms-word-2016-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-2016-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%aa/
 
👉 Shapes- इसके द्वारा विभिन्न प्रकार के शेप Insrt कर सकते हैं, इसके स्टेप्स (विस्तृत जानकारी निम्न लिंक में है)-
https://jaycomputer.net/2020/10/18/how-to-insert-shape-in-ms-word-2016-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-2016-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%aa-%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a5%8d/
👉 Smart Art-  डॉक्यूमेंट में स्मार्ट आर्ट डालने के लिए इंसर्ट टैब वाले ऑप्शन्स से स्मार्ट आर्ट पर क्लिक करें।
इसके बाद इस स्मार्ट आर्ट का एक नया पॉपअपविंडो ओपन होगा जिसमें विभिन्न प्रकार के रेडीमेड स्मार्ट आर्ट प्रदर्शित होंगे। जैसे – लिस्ट, साइकिल आदि। इसके स्टेप्स (विस्तृत जानकारी निम्न लिंक में है)-

How To Insert Smart Art In Ms Word 2016. एमएस वर्ड डॉक्यूमेंट में स्मार्ट आर्ट कैसे जोड़े.


👉 Chart- कार्य के दौरान हमारे सामने कई चीजें ऐसी होती है जो जिन्हे टेक्स्ट या लेख के द्वरा समझा पाना आसानी नहीं होता ऐसी परिस्थिति में हम चार्ट बनाकर बड़ी ही आसानी से उस विषय वास्तु को समझा सकते हैं। ये चार्ट किसी कम्पनी का साल दर साल का परफॉरमेंस, शेयर मार्केट के आंकड़े आदि हो सकते हैं। इसके स्टेप्स (विस्तृत जानकारी निम्न लिंक में है)-
https://jaycomputer.net/2020/10/19/how-to-insert-chart-and-screenshot-in-ms-word-2016-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a5%87/
 
👉 Screen Shot- जिस तरह हम अपने मोबाइल में दिख रहे परिदृश्य का स्क्रीनशॉट लेते हैं ठीक वैसे ही MS Word के डॉक्यूमेंट में स्क्रीनशॉट लगाने कि सुविधा भी दी गई है जिसके मध्ययम से जिस विण्डो का चाहे उसका परिदृश्य स्क्रीनशॉट के रूप में लेकर डॉक्यूमेंट में इन्सर्ट कर सकते हैं, जैसे किसी इमेज का, किसी वेबसाइट का इत्यादि। उपर में अलग अलग चार्ट के इमेज दिखाए गए हैं वो स्क्रीन शॉट कि सहायता से ही सफल हुआ है।
 

Add-Ins

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का यह एक बहुत ही बेहत्तरीन फ़ीचर है, यह वर्ड में एक तरह का प्लगइन स्टोर है यहाँ विभिन्न प्रकार के ऐडइन्स/प्लगइन उपलब्ध हैं जिसे उपयोगकर्ता अपनी जरुरत के अनुसार वर्ड में उपयोग कर सकता है। उदहारण के लिए – जैसे वर्ड में कोइ इमोजी इन्सर्ट करना हो तो सामान्यतः ऑनलाइन किसी साईट से कॉपी करके पेस्ट करते हैं परन्तु यदि इमोजी किबोर्ड ऐड इन्स में लगा लेते हैं तो डायरेक्ट इससे भी विभिन्न प्रकार के इमोजी आसानी से इन्सर्ट कर सकते हैं।

👉 Store-  यह एक ऐसा स्टोर है जहाँ विभिन्न प्रकार के ऐडइन स्टोर्ड हैं उपयोगकर्ता यही से वर्ड में ऐड-इन्स इन्सर्ट कर सकते हैं।
👉 My Add-Ins- इसमें अपने कंप्यूटर/यूआईडी में इन्सटाल्ड ऐडइन्स को दिखाता है।
👉 Wikipediya- विकिपीडिया एक बहुत ही बड़ा प्लेट फॉर्म है जहा लगभग सभी तरह कि जानकारियां उपलब्ध हैं यह सभी इनफार्मेशन विकिपीडिया डॉट कॉम पर उपलब्ध होती हैं।    विकिपीडिया (Wikipedia) एक मुफ्त ज्ञानकोश है जो इंटरनेट पर उपलब्ध दुनिया की मोस्ट यूजफुल वेबसाईट्स में से एक है. जिसका इस्तेमाल रोजाना करोड़ों लोग नए पुराने टॉपिक्स पर जानकारी जुटाने के लिए करते है. साथ में नई जानकारी प्रकाशित, संपादित भी की जा सकती है. विकिपीडिया एक फ्री ऑनलाईन एन्साईक्लोपीडिया हैं. जिसका संपादन, नये लेखों का प्रकाशन, सुझाव आदि स्वयंसेवी/अवैतनिक (Volunteers) द्वारा किया जाता हैं. जिन्हे “Wikipedians” कहा जाता हैं. इसका इस्तेमाल करना मुफ्त है और पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करना अनिवार्य नही हैं। इसी विकिपिकिया को वर्ड में कार्य के दौरान किसी जानकारी को प्राप्त करने के लिए ऐडइन्स में लगाया गया है। 

Media

👉 Online Video- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में विभिन्न प्लेटफार्म(जैसे YouTube) से ऑनलाइन विडियो खोज कर इन्सर्ट करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।

Links

👉 Hyperlink-  निचे दिया गया लिंक ही हाइपरलिंक का उदहारण है, और विस्तृत जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 
https://jaycomputer.net/2020/10/23/what-is-hyperlink-in-ms-word-2016-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88/
👉 Bookmark-
बुकमार्क का वास्तविक मतलब चिन्हित करना होता है, हम अपने डॉक्यूमेंट में विभिन्न पेज से कई विषय वस्तु को रीड करते हैं….
https://jaycomputer.net/2020/10/23/what-is-bookmark-in-ms-word-2016-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-2016-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/
 
👉 Cross Reference- क्रॉस रेफरेंस भी ठीक हाइपरलिंक कि तरह ही डाटा को लिंक करने का कार्य करती है, बस इसमें अंतर यह है कि हाइपरलिंक में हम बाहरी जगहों की फाइल या फोल्डर को जोड़ते थे पर Cross Reference में हम सिर्फ Word Document में प्रयोग किये गये Components (Heading, Bookmark, Equation, Figure, Table ) आदि को आपस में लिकं कर सकते हैं।

Comments

कमेंट मतलब टिप्पणी, उसका प्रयोग डॉक्यूमेंट में किसी शब्द को और अधिक समझने के लिए किया जाता है
 

Header And Footer

👉 Header- अपने डॉक्यूमेंट को व्यवस्थित और सुसज्जित बनाने के लिए हेडर और फूटर कि भूमिका महत्वपूर्ण होती है “Head” शब्द का अर्थ सिर होता है जो कि शरीर सबसे उपरी हिस्से में होता है, और इसी हेड शब्द से हेडर बना है, अर्थात वर्ड डॉक्यूमेंट के सबसे उपरी भाग पर दिखने वाला कंटेंट(ग्राफ़िक, टेक्स्ट आदि) उस डॉक्यूमेंट का हेडर………
👉 Footer- “Foot” शब्द का अर्थ पैर होता है जो कि शरीर सबसे निचले हिस्से में होता है, और इसी Foot शब्द से फूटर बना है, अर्थात वर्ड डॉक्यूमेंट के सबसे निचले भाग पर दिखने वाला कंटेंट(ग्राफ़िक, टेक्स्ट आदि) उस डॉक्यूमेंट का फूटर कहलाता है। जैसे पेज नम्बर, लेखक…..
👉 Page Number- हेडर, फूटर और पेज नम्बर इन तीनो का विस्तृत जानकारी तथा स्टेप्स अन्य पेज पर दी गई है जिसका लिंक निम्न है-
https://jaycomputer.net/2020/10/25/what-is-header-and-footer-of-ms-word-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0/

Text

👉 Text Box- मएस वर्ड 2016 के इन्सर्ट टैब में टेक्स्ट ग्रुप से टेक्स्ट बॉक्स एक आयताकार बॉक्स होता है जिसमे आप टेक्स्ट इन्सर्ट कर सकते हैं। कुछ विशेष टेक्स्ट पर पढने वाले का  ध्यान आकर्षित करने के लिए टेक्स्ट बॉक्स उपयोगी होता हैं। MS Word उपयोगकर्वता को वर्डआर्ट के रूप में टेक्स्ट बॉक्स और उनके भीतर टेक्स्ट को फॉर्मेट करने की अनुमति भी देता है।
👉 Quick Parts- एमएस वर्ड में आप कुछ ऐसे कंटेंट जैसे- कोई टेक्स्ट, पेज का टाइटल, लेखक का नाम आदि जिनको बाद में बार बार  उपयोग में लाने कि जरुरत पड़ती हो उनके के लिए Quick Part Gallery  का उपयोग कर इसमें डाल सकते हैं।अर्थात इसमें कोई भी ऐसी विषय वास्तु हो सकती है जिन्हें हम बार-बार प्रयोग में लाते हैं उन्हें डाल सकते हैं और बाद में कभी भी उपयोग में ला सकते हैं। इसके लिए क्विक पार्ट का प्रयोग किया जाता है।
👉 WordArt- अपने डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को और भी अधिक आकर्षक डिजाईन युक्त बनाने के लिए वर्डआर्ट का प्रयोग किया जाता है, इसकी सहायता से हम अपने टेक्स्ट में विभिन्न प्रकार के डिजाईन अप्लाई कर सकते हैं। 
👉 Drop Cap- डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट के प्रथम अक्षर को बड़े आकर में दिख्नाने के लिए ड्रॉप कैप का उपयोग किया जाता है।
👉 Signature Line- जब हम अपना डॉक्यूमेंट तैयार कर लेते है तो ज्यादर डॉक्यूमेंट में सिग्नेचर कि आवश्यकता पडती ही है इसके लिए एमएस वर्ड यूजर को यह सुविधा प्रदान कि गई है, इसके माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन सिग्नेचर की सुबिधा उपलब्द है।
👉 Date & Time – इसके द्वारा अपने डॉक्यूमेंट में डेट और टाइम लगा सकते हैं ठीक वैसे जैसे हेडर और फूटर में बताया जा चूका है, अधिक जानकारी के लिए उपर दिए गये हेडर और फूटर पेज का अवलोकन करें।
👉 Object – यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण आप्शन है जिसके द्वारा अपने डॉक्यूमेंट में सीधे ऑब्जेक्ट या फाइल आदि को लिंक कर सकते हैं। File आप्शन द्वारा किस्सी दूसरे फाइल के ऑब्जेक्ट को मर्ज किया जा सकता है वहीं Diagram पर क्लीक कर के अपने डॉक्यूमेंट में डायग्राम भी जोड़ सकते हैं।

Symbols

👉 Equation- अपने डॉक्यूमेंट में गणित के समीकरणों को इन्सर्ट करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है क्योकि गणित में कई ऐसे समीकरण होते हैं जिनको कीबोर्ड से आसनी से टाइप नही किया जा सकता तो ऐसी समस्या को करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है ताकि सरलता से अपना कार्य किया जा सके।
👉 Symbols- कार्य के दौरान बहुत सारे ऐसे सिंबल अपने डॉक्यूमेंट में लगाने होते हैं जो किबोर्ड में नही मिलते इसके लिए सिम्बोल आप्शन में जाकर इन्सर्ट किया जा सकता है।

Speak Your Mind

*

error: Content is protected !!