Universal Gate क्या है?
Universal Gate वह लॉजिक गेट होता है जिसकी सहायता से सभी प्रकार के अन्य Logic Gates (जैसे AND, OR, NOT, XOR, XNOR) तथा कोई भी Boolean Expression बनाया जा सकता है।
👉 NAND Gate और NOR Gate को Universal Gate कहा जाता है। क्योंकि इससे केवल NAND या केवल NOR गेट का उपयोग करके पूरा Digital Circuit बनाया जा सकता है।
उदाहरण
-
NAND Gate से → AND, OR, NOT
-
NOR Gate से → AND, OR, NOT
इस प्रकार सभी Logic Gates Universal Gate से बनाए जा सकते हैं।
Universal Gate का महत्व / उपयोगिता
1. सभी Logic Gates बनाए जा सकते हैं
Universal Gate की मदद से AND, OR, NOT, XOR, XNOR जैसे सभी गेट्स बनाए जा सकते हैं।
इसलिए अलग-अलग गेट्स की आवश्यकता नहीं रहती।
2. Circuit Design को सरल बनाता है
केवल एक ही प्रकार के गेट (NAND या NOR) से पूरा Digital Circuit डिज़ाइन किया जा सकता है, जिससे डिजाइन आसान हो जाता है।
3. Hardware Cost कम होती है
एक ही प्रकार की IC उपयोग करने से
-
IC की संख्या कम
-
लागत (Cost) कम
-
Maintenance आसान
4. Power Consumption कम होता है
कम Components और सरल सर्किट होने के कारण बिजली की खपत कम होती है।
5. High Reliability (अधिक विश्वसनीयता)
कम गेट्स ⇒ कम कनेक्शन ⇒
Fault होने की संभावना कम होती है।
6. IC Manufacturing में सहायक
IC निर्माता (जैसे TTL और CMOS ICs) अधिकतर NAND/NOR आधारित डिज़ाइन का उपयोग करते हैं क्योंकि ये Universal होते हैं।
7. Boolean Expression को आसानी से Implement किया जा सकता है
किसी भी Boolean Expression को केवल NAND Gate या केवल NOR Gate से Implement किया जा सकता है।

Speak Your Mind